क्या होगा लाल सिँह चड्डा का????

<h3 style="text-align: left;"> आज रक्षा -बंधन के दिन रिलीज हो रही है अमीर आमिर खान की मूवी लाल सिँह चड्डा...

ये मूवी चार साल से बन रही है और आमिर खान जो एक बार में एक ही फ़िल्म करते है इस बार कोविड की वजह से चार साल बाद अपनी चर्चित मूवी रिलीज कर पा रहें है. इनकी पिछली मूवी पी के थी और उसने सबसे ज्यादा कमाई की थी. वंही दंगल ने 1000करोड़ कमाये थे. इस तरह ये बाहुबली से भी ज्यादा कमाने वाली मूवी थी.

किन्तु इस बार की कहानी अलग है और आमिर को इस मूवी के लिए विवाद का सामना करना पड़ रहा है. यह आज के दिन की बड़ी कंट्रीवर्सी वाली मूवी है जिसे बायकाट का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद मूवी के लिए उत्सुकता बनी हुईं है. लग रहा जैसे विवादित होने से मूवी को फायदा ही मिल रहा है. क्योंकि एक तो त्यौहार का समय है और लोगों ने मूवी अच्छी वाली देखी नहीं है ज्यादातर रिलीज मूवी गईं -बीती रही है इसलिए इस मूवी पर बायकॉट का कितना असर पड़ेगा? ये कहना मुश्किल होगा.. समय पर क्या निकल कर आएगा कुछ नहीं पता?

आमिर को perfectionist कहा जाता है वंही पीके मूवी के कुछ सीन्स में लोगों को लगा था कि आमिर ने जानबूझकर मुस्लिम होने की वजह से हिन्दुओं का और देवी -देवताओं का अपमान किया है.

मुख्यतः हिन्दू ही बॉयकाट कर रहें है जो कटटर हिंदुत्व की बात करते है वो आमिर को उनकी गलतियों के लिए माफ़ी नहीं देना चाहते जबकि आमिर माफ़ी मांग चुके है. लोगों की शिकायत है कि बॉलीवुड अपनी मूवीज में हिन्दू आस्थाओं पर चोट करता है और हिन्दुओं को बदनाम करने गलत तरिके से पेश किया जाता है और बहुत हद तक ये सच भी है.

मुंबई बॉलीवुड का इस्लामिक करण हुआ है ये भी लोगों का मानना है इसपर मै दिन में आज ही लिख सकती हूँ. अभी बस आमिर खान के लिए प्रार्थना कर सकते है फ़िल्म की भाषा में कहे तो दुआ करते है.

सुशांत की मौत के बाद मूवी फ्लॉप हुईं है पर उसका कारण बॉलीवुड की फिल्मों का नकलची होना ज्यादा बड़ी वजह है बनिस्त बायकाट के. मुझे या सभी को पता है फ़िल्म अच्छा पैसा निकाल लेगी पर जो देश के सिनेमा घरों में कमाने या हिट होने का वंही ज्यादा महत्व का है इसलिए आज आमिर या लाल सिँह चड्डा ट्रेंड करें तो हर्ज नहीं है.

चुंकि मुझे अभी जोरों से नींद आ रही है इसलिए लिखना बंद करती यंहा और एक छोटी झपकी लेती हूँ ताकि दिन में अच्छे से काम कर सकूं. यंही हाल आमिर खान का भी है. 🌹


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट